1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. रामायण और महाभारत का कमाल: दूरदर्शन बना नंबर 1 चैनल, पढ़े

रामायण और महाभारत का कमाल: दूरदर्शन बना नंबर 1 चैनल, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रामायण और महाभारत का कमाल: दूरदर्शन बना नंबर 1 चैनल, पढ़े

कोरोना के संकट के चलते देश में इक्कीस दिन के लॉक डाउन का एलान किया गया था। जिसके बाद दर्शकों की मांग पर प्रसार भारती ने दूरदर्शन पर रामायण सहित कई ऐसे धारावाहिकों का प्रसारण किया जो 80 और 90 के दशक में दिखाये जाते थे और सुपरहिट थे।

इसका फायदा अब दूरदर्शन को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है क्यूंकि ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, दूरदर्शन सभी एंटरटेनमेंट चैनल्स को बहुत पीछे छोड़ते हुए पहले नम्बर पर आ गया है।

प्रसार भारती ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर बताया है, 12वें सप्ताह में जहां चैनल की व्यूअरशिप 267 मिलियन से ज्यादा थी, वहीं 13वें सप्ताह में यह 2109 मिलियन से ज्यादा हो गई है।

इनमें से 55 मिलियन से ज्यादा की व्यूअरशिप सिर्फ रामायण से आयी है जो की अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस हिसाब से देखा जाए तो एक सप्ताह के अंदर दूरदर्शन की व्यूअरशिप 650 फीसदी बढ़ी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...