समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह इन दिनों गिरते स्वस्थ्य की वजह से लगातार परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने अपने पिता की पुण्यतिथि के मौके पर मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर अमिताभ बच्चन और उनके परिवार से अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है।
उनका कहना है कि जिंदगी के इस मोड पर जब मैं जिंदगी और मौत से लड़ रहा हूं तब मुझे अपने बयान को लेकर पछतावा है। उन्होंने कहा कि, इतनी तल्खी के बावजूद यदि अमिताभ बच्चन उन्हें जन्मदिवस पर, उनके पिता की पुण्यतिथि पर मैसेज करते हैं मुझे अपने बयान से खेद प्रकट कर देना चाहिएय़
अमर सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, आज मेरे पिता की पुण्यतिथि है और इसे लेकर मुझे अमिताभ बच्चन जी से संदेश मिला। जीवन के इस पड़ाव पर जब मैं जीवन और मृत्यु की लड़ाई लड़ रहा हूं तो मुझे अमित जी और उनके परिवार के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया के लिए खेद है। ईश्वर उन सभी को आशीर्वाद दै।
बताते चले कि, महिला अपराधों पर जया बच्चन ने एक भाषण दिया था, जिसपर अमर सिंह ने पलटवार करते हुए कहा था कि, आप मां हैं, पत्नी हैं। मां-पत्नी के हाथ में सामाजिक रिमोट होता है। आप अपने पति से क्यों नहीं कहतीं कि जुम्मा चुम्मा दे दे, न करें। आप अपने पति से क्यों नहीं कहतीं कि बारिश में भीगती एक्ट्रेस के साथ आज रपट जइयो, हमें न भुलइयो न करो। इसके साथ ही उन्होंने कई और फिल्मों का नाम लेते हुए उनपर तंज कसे थे जिसके बाद से कहा जा रहा था कि बच्चन परिवार और अमर सिंह में कभी बन नहीं सकती। लेकिन ऐसे में समय उन्हें यह एहसास हो गया कि उन्होंने गलत कहा था।