उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों और महिलाओं को कथित तौर पर एक्सपायरी दवाइयां बांटी गईं। विरोध करने पर ग्रामीणों के साथ बदसलूकी के आरोप भी लगे हैं।
मामला महिदपुर तहसील के ग्राम डेलची बुजुर्ग स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 का है। यहां निरीक्षण के दौरान महिलाओं को दी गई दवाइयों की एक्सपायरी डेट निकल चुकी होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया। ग्रामीणों के मुताबिक, जब उन्होंने दवाइयों की तारीख देखकर आपत्ति जताई, तो मौके पर मौजूद अधिकारी ने दवाइयां वापस छीन लीं और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
इतना ही नहीं, जब ग्रामीणों ने पूरे मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारी से की, तो वहां भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। विवाद बढ़ने पर डायल-112 और स्थानीय पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। हालांकि, सीएमएचओ संतोष पटेल का कहना है कि जांच के दौरान केवल एक पैकेट ors का ही एक्सपायरी पाया गया, बाकी दवाइयां सुरक्षित थीं। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
उज्जैन से संवाददाता प्रियंक का रिपोर्ट