{ अलीगढ़ से मुकेश कुमार की रिपोर्ट }
राज्य मंत्री रघुराज सिंह के बेटे सहित आठ पर डकैती मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है, बरौली से विधायक दलवीर सिंह के रिश्तेदार पर हमला कर फायरिंग करके चैन वह घड़ी छीनने का है आरोप।

दलवीर सिंह के बेटे राकेश कुमार सिंह के साडू राजकुमार सिंह, निवासी प्रतिभा कॉलोनी अपनी स्कॉर्पियो कार से रॉयल रीजेंसी में शादी समारोह में आए थे। रात करीब 11:00 बजे पीछे से दो गाड़ियां हूटर बजाते हुए आई रास्ते में जाम लगने से राजकुमार की स्कॉर्पियो रुक गई थी।

दोनों गाड़ियों में से रघुराज सिंह के बेटे नरेंद्र प्रताप उर्फ नीशू के साथ आठ अन्य लोग थे। सभी लोगों ने राजकुमार के साथ मारपीट की वह किसी भारी चीज से सर में चोट भी मार दी।
आरोप है कि खून देखकर हमलावर गाली गलौज करते हुए मौके से निकल गए। राजकुमार सिंह का आरोप है कि आरोपियों ने चैन घड़ी छीन ली व जान से मारने की नियत से फायर भी किया शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंच गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मलखान सिंह जिला हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है। पीड़ित की तहरीर पर बन्नादेवी में मुकदमा दर्ज कर लिया और पुलिस सीसीटीवी कैमरे तलाश रही है।