1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Aligarh: कोरोना के बड़ते संक्रमण को देखते हुए बनाए सर्वाधिक मास्क

Aligarh: कोरोना के बड़ते संक्रमण को देखते हुए बनाए सर्वाधिक मास्क

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Aligarh: कोरोना के बड़ते संक्रमण को देखते हुए बनाए सर्वाधिक मास्क

कोरोना वायरस के बड़ते संक्रमण को देखते हुए अलीगढ़ की महिलाएं मेहनत से सुनहरी इबारत लिख रही है। अलीगढ़ में प्रदेश में दूसरी सबसे ज्यादा 45,200 हजार मास्क अब तक तैयार कर चुकी है। वहीं चंदौली में सर्वाधिक 47220 मास्क तैयार किए है। बदायूं का तीसरा और बस्ती का चौथा नंबर है। अलीगढ़ में ये कार्य राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के 25 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किया जा रहा है।

आपको बतादें कि, मास्क के लिए प्रशासन मुफ्त में कपड़ा देकर चार रुपये प्रति मास्क के हिसाब से भुगतान करता है और विभागों के माध्यम से फ्री वितरण कराता है। अब तक 40 हजार मास्क वितरित किए जा चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...