आज राम मंदिर पूजन होने वाला है और उसके पहले यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए अपने मन की बात कही है।
उन्होंने आज ट्विटर पर लिखा, कि भगवान शिव के कल्याण, श्रीराम के अभयत्व व श्रीकृष्ण के उन्मुक्त भाव से सब परिपूर्ण रहें!
आशा है वर्तमान व भविष्य की पीढ़ियां भी मर्यादा पुरूषोत्तम के दिखाए मार्ग के अनुरूप सच्चे मन से सबकी भलाई व शांति के लिए मर्यादा का पालन करेंगी।
आपको बता दे कि अपने ट्वीट में उन्होंने भगवान श्री राम के अलावा अन्य देवाताओं का भी जयकारा लगाया।
आज पीएम मोदी के आगमन से पहले सभी तैयारियों को पूरा किया जा चुका है। प्रधानमंत्री 9 बजकर 35 मिनट पर अयोध्या के लिए रवाना होंगे और 11.30 अयोध्या पहुंचेंगे।