1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अजित डोभाल आज होने वाली CCS की बैठक में भाग लेंगे

अजित डोभाल आज होने वाली CCS की बैठक में भाग लेंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अजित डोभाल आज होने वाली CCS की बैठक में भाग लेंगे

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर राजधानी दिल्ली में हो रही हिंसा को देखते हुए सरकार द्वारा कई कड़े कदम उठाए गए है। वहीं माहौल का ठीक करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने उत्तरी दिल्ली में दौरा किया। NSA अजीत डोभाल आज कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में भाग लेंगे।

बता दें कि, दिल्ली में हो रही हिंसा में अबतक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। 55 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो वहीं, कई इलाकों में एक महीने के लिए धारा -144 लागू कर दी गई है। बता दें कि, लगभग पूरी उत्तरी दिल्ली हिंसा की चपेट में है।

कई इलाकों में हालात बेकाबू हो गए है जिसके बाद देर रात पुलिस ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है, जानकारों का मानना है की दिल्ली में ऐसी हिंसा कभी नहीं हुई है, शायद नागरिकता कानून को लेकर जिस तरह से देश के लोगों को भड़काया गया यह हिंसा उसी का परिणाम है और अब हालात बेकाबू होते जा रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...