नई दिल्ली : देश में फेस्टिवल उत्सव के शुरुआत के साथ ही एक बार फिर सभी टेलिकॉम कंपनिया काफी एक्टिव हो गई है। इसे लेकर वो अपने कस्टमर्स को लुभाने के लिए तरह-तरह की योजना ला रहे है। आपको बता दें कि सबसे कम रुपये वाले प्लान को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है, जिसमें सबसे आगे जियो है। लेकिन वोडाफोन आईडिया एक ऐसा प्लान लेकर आया है, जिसके सामने एयरटेल और जियो भी पीछे रह गए हैं।
बता दें कि इस प्लान में Vi ज्यादा बेनिफिट्स दे रहा है। वोडाफोन-आईडिया के पास 84 दिन का ऐसा प्लान है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में…

Vodafone-Idea का 84 दिन वाला प्लान
Vodafone-Idea के पास 84 दिन वाले कई प्लान्स हैं। लेकिन सबसे बेस्ट 699 रुपये वाला है। जहां 84 दिन की वैधता मिलती है। इस प्लान में रोज यूजर को 4जीबी डाटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। यही नहीं, यूजर्स को फ्री नाइट डाटा, ZEE5 प्रीमियम का 1 साल का एक्सेस, वीकेंड डेटा रोलओवर और Vi Movies का एक्सेस दिया जाएगा।

Airtel का 84 दिन वाला प्लान
Airtel के पास 698 रुपये वाला प्लान है, जिसकी वैधता 84 दिन की रहेगी। इसमें रोज आपको 2 जीबी इंटरनेट मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलेंगे। इसके अलावा Airtel Thanks बेनिफिट्स मिलते हैं।

Jio का 84 दिन वाला प्लान
आपको बता दें कि जियो का 599 रुपये वाला प्लान भी 84 दिन की वैधता देता है। इस प्लान में यूजर को रोज 2 जीबी डाटा दिया जाता है। साथ ही प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।