1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग-29 तकनीकी गड़बड़ी के कारण क्रैश हो गया है

वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग-29 तकनीकी गड़बड़ी के कारण क्रैश हो गया है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग-29 तकनीकी गड़बड़ी के कारण क्रैश हो गया है

नवांशहर के नजदीकी गांव रुड़की के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग-29 तकनीकी गड़बड़ी के कारण क्रैश हो गया।

विमान के दोनों पायलट पैराशूट के जरिये कूद गए। दोनों पायलट सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि मिग-29 ने सुबह 10.30 बजे जालंधर के आदमपुर स्टेशन से उड़ान भरी थी।

विमान के क्रैश होने से खेतों में आग लग गई। अभी मौके पर वायुसेना व पुलिस पहुंच रही है। हादसा का सही कारण क्या रहा, इसके बारे में विशेषज्ञ टीम के पहुंचने के बाद ही पता चल पाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...