नई दिल्ली : देश के पांच प्रमुख राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर सभी पार्टियां लगातार रैली पर रैली और अपने भाषणों द्वारा वोटरों को अपने पक्ष में करने लगे है। वहीं दूसरी तरफ AIMIM जिस पर लगातार विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों में एंट्री करने पर BJP को फायदा पहुंचाने का आरोप लग रहा है। आपको बता दें कि इसी आरोप को लेकर AIMIM ने BJP पर बड़ा आरोप लगाया है।
AIMIM पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने चेन्नई में आरोप लगाया कि AIADMK अब जयललिता के आदर्शों को दरकिनार कर नरेंद्र मोदी की गुलाम बन गयी है। उन्होंने कहा कि, जयललिता ने हमेशा अपनी पार्टी को बीजेपी से दूर रखा लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि, “ऐसा कहा जा रहा है कि इन चुनावों में हमारे उतरने से बीजेपी को फायदा होने जा रहा है, मुझे ये बात समझ से परे लगती है। क्या DMK मुझे ये बता सकती है कि उनकी धर्मनिरपेक्षता की परिभाषा क्या है। महाराष्ट्र में कांग्रेस शिवसेना का समर्थन कर रही है। क्या DMK इस बात पर जवाब दे सकती है कि शिवसेना धर्मनिरपेक्ष है या साम्प्रदायिक।”
ओवैसी ने कहा कि, “हमारी पार्टी जहां से भी चुनाव लड़ती है, वहां हम पर आरोप लगाया जाता है कि इनकी इनसे डील हो गयी है। हम किस-किस से डील करेंगे. हमें अगर चुनाव लड़ना होगा तो हम बिहार के सीमांचल में भी लड़ेंगे और बंगाल में भी लड़ेंगे।” गौरतलब है कि AIMIM ने पिछले कुछ चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसकी शुरूआत बिहार विधानसभा चुनाव से हुई।
इसके बाद AIMIM ने गुजरात और हैदराबाद में हुए निकाय चुनाव में जबरदस्त सफलता हासिल की थी। आपको बता दें कि अब AIMIM ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी किस्मत आजमाने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के अलावा चार और राज्य है, जहां चुनाव होने है। जिसमें प्रमुख तमिलनाडु है। बता दें कि तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर 6 अप्रैल को एक चरण में चुनाव होने हैं।