अहमदाबाद से एक दुःखद खबर सामने आ रही है। दरअसल बीती रात अहमदाबाद के श्रेय अस्पताल की चौथी मंजिल पर आग लगने से 8 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है।
श्रेय नाम का ये अस्पताल शहर में कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए बनाया गया था और ऐसा बताया जा रहा है कि कई लोग इस हादसे में घायल भी हुए हैं।
घटना के तुरंत बाद अस्पताल में भर्ती 40 रोगियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आपको बता दे कि इस पुरे मामले को खुद पीएम मोदी ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने सीएम से ना सिर्फ ३ दिन में पूरी रिपोर्ट मांगी बल्कि आर्थिक सहायता का एलान भी किया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के लिए प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) से 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
इसके अलावा हादसे में घायल हुए लोगों को भी 50-50 हजार रुपए की मदद का ऐलान किया है।इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अपने ट्वीट में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।