1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. coronavirus खत्म होने पर सीएम शिवराज सिंह करेंगे गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा

coronavirus खत्म होने पर सीएम शिवराज सिंह करेंगे गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
coronavirus खत्म होने पर सीएम शिवराज सिंह करेंगे गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए इस वक्त तमाम उपाय किया जा रहा है, इस बीच हाल ही में दूबार मध्यप्रदेश के सीएम की गद्दी पर बैठे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस संकट समाप्त होने पर वह उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले स्थित गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करेंगे।

शनिवार रात को दूरदर्शन के माध्यम से प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि, कोरोना संकट समाप्त होने पर मैं स्वयं गिरिराज जी की परिक्रमा करने जाऊंगा। इसके साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि, कोविड-19 महामारी के दौरान लोग मृत्युभोज एवं विवाह सहित आदि का आयोजन न करें।

उन्होंने प्रदेश में कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए सभी धर्मगुरुओं के साथ बैठक करके उनसे आग्रह किया गया है कि प्रदेश में आगामी त्यौहार घर पर ही रहकर मनाए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर समुदाय अथवा धर्म के लोग कोरोना वायरस से निपटने के प्रयासों में सहयोग कर रहे हैं तथा पिछले त्यौहार भी उन्होंने घर पर रहकर ही मनाए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...