1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. शाहनवाज के बाद अब बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए है ! पढ़ें

शाहनवाज के बाद अब बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए है ! पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शाहनवाज के बाद अब बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए है ! पढ़ें

बिहार में इस समय पहले चरण के चुनाव का मतदान नजदीक है और सभी पार्टियों के नेता धुंआधार प्रचार में लगे हुए है, लेकिन इसी बीच बीजेपी के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और इस बात की जानकारी उन्होने खुद ट्वीट करके दी है। इसी बीच खबर आई है की उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया है।

अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने लिखा, मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी पैरामीटर पूरी तरह से सामान्य हैं। पिछले दो दिनों से मेरे शरीर का तापमान हल्का ज्यादा था।

आगे उन्होंने लिखा, बेहतर निगरानी के लिए पटना के एम्स अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। फेफड़ों का सीटी स्कैन सामान्य है। जल्द ही चुनाव प्रचार के लिए वापस आऊंगा। आपको बता दे कि इससे पहले बीजेपी के स्टार प्रचारक शाहनवाज हुसैन भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे।

इस बात की जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट करके दी, शाहनवाज ने ट्वीट करते हुए लिखा, मैं कुछ उन लोगों के संपर्क में आ गया जो कोविड-19 पॉजिटिव थे। मैंने खुद का टेस्ट कराया है मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन सभी लोगों से अनुरोध है जो पिछले कुछ दिनों के दौरान मेरे संपर्क में आए हैं वे कृप्या सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक खुद की जांच करा लें।

शानहवाज ने आगे कहा, मैंने खुद को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कर लिया है। मैं बिल्कुल ठीक हूं और चिंता की इस बारे में कोई बात नहीं है। दरअसल 2 दिन पहले ही शाहनवाज हुसैन बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अररिया जिले के फारबिसगंज में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने कहा था कि मुसलमान के लिए हिंदुस्तान से अच्छा कोई देश नहीं, हिंदुस्तान हिंदू से अच्छा कोई दोस्त नहीं और मोदी से अच्छा कोई और प्रधानमंत्री नहीं।

कोरोना की बात करे तो बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,277 नए मामले पसामने आये है और इन मामलों के आने के साथ ही प्रदेश में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,08,238 हो गई हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,319 और लोग इस महामारी से ठीक हुए। राज्य में अब तक 1,96,208 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अभी 11,010 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...