1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. वित्तमंत्री के बजट पेश करने के बाद जानें क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा

वित्तमंत्री के बजट पेश करने के बाद जानें क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वित्तमंत्री के बजट पेश करने के बाद जानें क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: इस साल का आम बजट पेश होने पहले कोरोना काल को देखते हुए लोगो को सरकार से बड़े एलान की उम्मीद थी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान कुछ मामलों में खजाना खोला तो वहीं कुछ मामलों में लोगो की उम्मीदें टूटती हुई दिखी। वित्तमंत्री ने कई सेक्टर में खजाना खोल दिया। इस दौरान उन्होने कहा कि बजट ऐसे समय आ रहा है जब देश की जीडीपी दो बार माइनस में गई। उन्होंने कहा कि आर्थिक मंदी के बारे में सोचा भी नहीं था, कोरोना से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा।

आपको बता दें कि वित्तमंत्री के बजट भाषण के दौरान दो खबरें ऐसी होती हैं, जो सीधा आम आदमी पर असर डालती है। पहली आयकर स्लैब को लेकर वित्त एलान और बजट से क्या सस्ता और क्या महंगा।आईये जानते हैं कि इस साल के बजट में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा?

पहले आपको बताते हैं कि इस साल के बजट के बाद कौन सी चीज मंहगी होगी। मोबाइल फोन और मोबाइल फोन के पार्ट, चार्जर गाड़ियों के पार्ट्स इलेक्ट्रानिक उपकरण इम्पोर्टेड कपड़े सोलर इन्वर्टर, सोलर को उपकरण और कॉटन मंहगी  हो जायेंगी। वहीं स्टील से बने सामान, सोना, चांदी, तांबे का सामान, चमड़े से बने सामान सस्ता हो जायेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...