1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अमित शाह से मुलाकात करेंगे अरविंद केजरीवाल, दिल्ली चुनाव के बाद पहली मीटिंग

अमित शाह से मुलाकात करेंगे अरविंद केजरीवाल, दिल्ली चुनाव के बाद पहली मीटिंग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमित शाह से मुलाकात करेंगे अरविंद केजरीवाल, दिल्ली चुनाव के बाद पहली मीटिंग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.45 बजे प्रसवार्ता में एक बड़ी घोषणा करने वाले हैं। हालांकि केजरीवाल और अमित शाह की इस मुलाकात का क्या प्रायोजन है यह अभी तक पता नहीं चल सका है।

दिल्ली चुनाव के बाद दोनों के बीच यह पहली मुलाकात नॉर्थ ब्लॉक में होगी। कहा जा रहा है कि, यह शिष्टाचार भेंट होगी। शाह ने विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल पर आक्रामक निशाना साधा था। हालांकि इन चुनावों में भाजपा सिर्फ आठ सीटों पर सीमट कर रह गई और आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर कब्जा जमाया।

मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की थी। राजनिवास पर दोनों के बीच दिल्ली को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। इस चर्चा को लेकर अधिकारियों का कहना है कि नई सरकार की कैबिनेट बैठक से एक दिन पहले हुए इस मुलाकात के दौरान विधानसभा सत्र बुलाने से जुड़ी औपचारकताओं पर बातचीत की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...