1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. उज्जैन के महाकाल मंदिर में प्रशासन ने श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पाबंदी लगाई

उज्जैन के महाकाल मंदिर में प्रशासन ने श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पाबंदी लगाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उज्जैन के महाकाल मंदिर में प्रशासन ने श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पाबंदी लगाई

मध्य प्रदेश: उज्जैन के महाकाल मंदिर में मंदिर प्रशासन ने कोरोना वायरस के चलते आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पाबंदी लगाई है। साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के चलते महाकाल मंदिर में साफ-सफाई व्यवस्था और दुरुस्त कर दी गई है। मंदिर में अब दिन में दो बार धुलाई की जा रही है।  

मंदिर के बेरिकेट्स, रैलिंग की भी बार-बार सफाई कर रहे हैं। इसके अलावा उज्जैन स्थित मंगलनाथ, हरसिद्धि, कालभैरव और सांदीपनि आश्रम में भी श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की जा रही है। बता दें कि, इस खतरनाक वायरस के चलते मॉल, सिनेमा घर, स्कूल और कॉजेल सब बंद कर दिए गए है। तो वही, सुप्रीम कोर्ट ने भी कोरोना वायरस को लेकर देश की सभी जेलों में क्षमता से अधिक कैदी होने के मामलें को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया।

मुख्य न्यायधीश एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव की पीठ ने राज्यों, केन्द्र शसित प्रदेशों के जेल महानिदेशकों और मुख्य सचिवों को नोटिस भेजा है। कोर्ट ने सभी को 20 मार्च तक यह बताने का निर्देश दिया है कि कोविड-19 महामारी के दौरान स्थिति से निपटने के लिए क्या कदम उठाए गए है।

कोर्ट ने देश की जेलों में क्षमता से अधिक बंद कैदियों के होने पर भी चिंता जाहिर करते कहा कि, इतनी बड़ी संख्या में बंद लोगों का एक जगह होना बड़ी समस्या है इससे कोरोना वायरस फैलने की संभावना अधिक हो सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...