सुशांत की आत्महत्या के बाद से ही लोग उनके मामले की जांच सीबीआई को देने की बात कह रहे है। लोगों का कहना है कि मुंबई पुलिस इस मामले की तहकीकात ठीक से नहीं कर पा रही है।
वहीं जांच करने मुंबई गई बिहार पुलिस के साथ हुए बुरे बर्ताव के पीछे भी लोगों को ऐसा लग रहा है कि मामले की जांच निष्पक्ष नहीं हो पा रही है।
वही अब इस पुरे मामले में आदित्य ठाकरे ने चुप्पी तोड़ी है। आदित्य ठाकरे ने इसे ‘घटिया राजनीति’ बताया है. उन्हें कहा कि इस पर काफी नीचे स्तर की राजनीति हो रही है हालांकि वे धैर्य बनाए हुए हैं।
उन्होंने कहा कि इस पर राजनीति ऐसे समय में हो रही है जब देश कोरोना से लड़ाई लड़ रहा है। महाराष्ट्र सरकार भी कोरोना से लड़ाई लड़ रही है, और कुछ चीजों में हमारी जीत को कुछ लोग इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए उन्होंने मामले का राजनीतिकरण शुरू कर दिया।
उन्होंने कहा कि ‘मैं बाला साहेब ठाकरे का पोता हूं और मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं ऐसा कुछ भी नहीं करूंगा जिससे महाराष्ट्र, शिवसेना और ठाकरे परिवार की प्रतिष्ठा पर आंच आए।