1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. लोगसभा में अधीर रंजन ने BJP सांसद की ‘रावण की संतान’ से की तुलना

लोगसभा में अधीर रंजन ने BJP सांसद की ‘रावण की संतान’ से की तुलना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लोगसभा में अधीर रंजन ने BJP सांसद की ‘रावण की संतान’ से की तुलना

कर्नाटक से बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने हाल ही में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया था जिसे लेकर अब हंगामा शुरु हो गया है। मंगलवार को लोकसभा में इसपर खुब हंगामा हुआ। सदन में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जिस महात्मा गांधी को पूरी दुनिया पिता समान मानती है, बीजेपी के अनंत हेगड़े ने उनका अपमान किया है।

अधिर रंजन चौधरी ने कहा कि, आज ये महात्मा गांधी को गाली देते हैं। ये रावण के औलाद हैं, राम के पुजारी का ये अपमान कर रहे हैं। हालांकि इस शब्द को लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया।

बताते चलें कि बेंगलुरु में आयोजिक एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी सांसद अनंत हेगड़े ने कहा ता कि पूरा स्वतंत्रता संघर्ष अंग्रेजों की सहमति और मदद से अंजाम दिया गया। हेगड़े ने कहा इन कथित नेताओं में से किसी नेता को पुलिस ने एक बार भी नहीं पीटा था। उनका स्वतंत्रता संघर्ष एक बड़ा ड्रामा था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि, इस तरह के लोगों को भारत में ‘महात्मा’ कहा जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...