1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह हुई कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी, पढ़ें

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह हुई कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह हुई कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी, पढ़ें

बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वाली रकुल प्रीत सिंह सुर्खियों में आ गई हैं। रकुल प्रीत कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैंष रकुल ने खुद इस बात की पुष्टि की है।

रकुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। रकुल हाल ही में अपनी फैमिली के साथ मालदीव छुट्टियां मनाने भी गई थीं।

रकुल ने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है. मैं ठीक हूं। मैं फिलहाल आराम कर रही हूं ताकि जल्द ही शूट पर वापस जा सकूं। मैं प्रार्थना करती हूं कि जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हों वह लोग अपना टेस्ट करा लें।

सोशल मीडिया पर रकुल के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर छाई हुई है। फैंस एक्ट्रेस के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

कोरोना पॉजिटिव होने से पहले रकुल फिल्म मेडे की शूटिंग कर रही थीं। फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अमिताभ बच्चन और अजय देवगन  नजर आने वाले हैं। फिल्म में रकुल एक पायलट के रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग अजय देवगन ने 11 दिसंबर से शुरू की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...