एक्ट्रेस हिना खान अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक को लेकर हमेशा खबरों में रहती हैं। इन दिनों हिना एक के बाद एक अपनी कई तसवीरें फैंस के साथ शेयर कर रही है।
इन तसवीरों में तूफानी सीनियर का अंदाज देखकर फैंस खुलकर उनकी तारीफ कर रहे है. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान एक बार फिर से अक्षरा के रूप में नजर आएंगी।
दरअसल, हिना खान ‘स्टार परिवार अवार्ड्स’ में अक्षरा बनकर परफॉर्मेंस देंगी। हिना खान को ‘अक्षरा’ के रूप में देखने के लिए फैन्स मे काफी एक्साइटमेंट है। हाल ही में हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ‘स्टार परिवर अवार्ड्स’ के स्टेज पर एंट्री लेती नजर आ रही हैं।
हिना खान इस वीडियो में पिंक कलर का आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “यह बेहद ही खास और स्पेशल है।
मेरे लिए अपने दिल के अंदर इन भावनाओं को छुपाना बेहद मुश्किल था। मुझे पता है कि वीडियो की क्वालिटी अच्छी नहीं है और एचडी क्वालिटी में पूरा एपिसोड देखने के लिए देखना ना भूलें, स्टार परिवार अवार्ड्स।”

कुछ समय पहले ही हिना टाइम्स टॉप 20 मोस्ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी बनी। यानी उन्हें 2019 की टीवी की सबसे ज्यादा चहेती एक्ट्रेस चुना गया।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में संस्कारी बहू अक्षरा की भूमिका निभाने वालीं हिना खान ने बिग बॉस में जब इंट्री ली तो उनके फैन उन्हें बस देखते रह गए। ‘कसौटी जिंदगी के’ की कमोलिका के रोल में भी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लोगों को अपना फैन बना दिया था।