एक्ट्रेस गौहर खान और ज़ैद दरबार की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। 25 दिसंबर को दोनों का निकाह होने वाला है, उससे पहले 21 दिसंबर को दोनों की ‘चिकसा’ सेरेमनी हुई जिसकी तस्वीरें गौहर और ज़ैद ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

सेरेमनी के दौरान दोनों ही पीले रंग के कपड़ों में नज़र आए। अपनी सेरेमनी की फोटोज़ शेयर करते हुए गौहर और ज़ैद ने कैप्शन में लिखा, ‘आधे-आधे मिलकर हम दोनों एक बेटर हाफ बन पाए हैं। ये हमारे सबसे सुंदर पल हैं। ‘GaZa’ सेलिब्रेशन का पहला दिन, ‘चिकसा’।
गौहर खान की सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। सूत्रों के अनुसार यह शादी मुंबई के आईटीसी मराठा होटल में होने वाली है।

वहीं दोनों ने पुणे के जाधवगढ़ होटल में प्री वेडिंग शूट भी करवाया था। हाल ही में गौहर ने अपनी शादी का डिजिटल वेडिंग कार्ड भी पब्लिक किया था। इसमें दोनों की लव स्टोरी नज़र आ रही थी। वीडियो उनकी लव स्टोरी से लेकर शादी तक पहुंचने की पूरी कहानी बताता है।
आपको बता दें कि गौहर और ज़ैद ने अपनी शादी को #GaZa नाम दिया है। इन फोटोज़ के अलावा ‘गाज़ा’ की चिकसा सेरेमनी की कुछ वीडियोज़ भी सामने आई हैं जिसमें दोनों ढोल पर डांस करते हुए दिख रहे हैं।