1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने करवाया फोटोशूट, ग्लैमरस अंदाज में आईं नजर

एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने करवाया फोटोशूट, ग्लैमरस अंदाज में आईं नजर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने करवाया फोटोशूट, ग्लैमरस अंदाज में आईं नजर

टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अकसर अपने फोटो और वीडियो शेयर कर सुर्खियां बटोरती हैं।

हाल ही में दीपिका सिंह ने फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने फैन्स के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस मल्टीकलर जंप शूट में नजर आ रही हैं।

 

इन तस्वीरों में दीपिका काफी खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आपको अपनी शाम की कॉफी में चीनी मिलाने की जरूरत नहीं है।

दीपिका सिंह ने आगे लिखा, “क्योंकि मुझ जैसे स्वीट पर्सन ने आपको अभी पोक किया है।” दीपिका सिंह के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें, एक्ट्रेस दीपिका सिंह अकसर अपने डांस वीडियो शेयर करती हैं, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं।  दीपिका को सोशल मीडिया पर एक मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। साथ ही अभिनेत्री अपने फोटोशूट, फैशन अपडेट और फिटनेस पोस्ट साझा करती है।

बता दें कि दीपिका सिंह ने 02 मई 2014 को शो “दीया और बाती हम ” के डॉयरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी कर ली थी। जिसके बाद 2017 में एक बच्चे को जन्म दिया और नाम रखा सोहम। बच्चें के बाद एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग के करियर से एक लम्बा ब्रेक लिया और अब वो सुपरनेचुरल शो ‘कवच … महाशिवरात्रि’ में नजर आ रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...