1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. तब्लीगी जमात के मरकज और लॉकडाउन पर बोले अभिनेता परेश रावल

तब्लीगी जमात के मरकज और लॉकडाउन पर बोले अभिनेता परेश रावल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
तब्लीगी जमात के मरकज और लॉकडाउन पर बोले अभिनेता परेश रावल

कोरोना महामारी के चलते पूरे भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। 21 दिन तक चलने वाला यह लॉकडाउन कल पूरा होने वाला है। संपूर्ण लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में हर दिन बढोतरी हो रही है। ऐसे में लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर सभी राज्य अपनी चिंता व्यक्त कर चुके है।

ऐक्टर-कॉमेडियन से नेता बने परेश रावल ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले सभी लोगों के साथ सख्ती से पेश आने की सलाह दी है। उन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से निकलकर देश भर मे कोरोना वायरस फैलाने वाले तबलीगी जमात को लेकर भी अपना नजरिया सामने रखा है। बड़ी बात ये है कि कई राज्य सरकारों की ओर से लॉकडाउन बढ़ाए जाने की सलाह का भी उन्होंने समर्थन किया है।

वही लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में देश की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल है। परेश रावल लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के पक्ष में है। मीडिया में आ रही खबरो की माने तो परेश रावल ने कहा कि देश में बढ़ते कोरोना वायरस को देखते हुए उन्होंने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की बात कही है।

अभिनेता परेश रावल ने कहा, ‘हम देख रहे हैं कि कोरोना वायरस कितनी तेजी से लोगों मैं फैल रहा है। इसलिए लॉकडाउन बढ़ाना बेहद जरूरी है। यही हम सभी के लिए सही होगा।’ लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की बर्बरता दिखाने पर अभिनेता ने कहा कि पुलिस भी कोई मजे नही ले रही है, लेकिन जब लोग इस समय परिस्थिति को नही समझेंगे तो उन पर कड़ी कार्रवाई करनी होगी।

आपको बदा दें कि बीते दिनों निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज में हुए धार्मिक कार्यक्रम में 1800 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। इस बारे में पता चलने पर सभी जमातियों का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें ज्यादातर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। वही इस घटना के बाद भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी। कुछ लोगों ने इस घटना को सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की। इस मामले को लेकर परेश रावल से भी सवाल किया गया। 

परेश रावल ने इस सवाल पर बात करते हुए कहा कि, ‘ये कोई धर्म विशेष की बात नही है। हर मिनट की अपडेट बताई जा रहा है, इसलिए कि यह जनता के लिए उपलब्ध है। थूकने और खुले में शौच करने की खबरें आई है। इससे कोई इनकार नही है। उल्लघंन करने वालों को जवाब देना होगा। आत्महत्या हमारे देश में एक अपराध है, इसलिए अगर आप दूसरों के जीवन को खतरे में डाल रहे है, तो क्या यह सवाल नही उठाया जाना चाहिए?’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...