1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. ‘रांची के अख़बार खबर मंत्र’ के प्रकाशक अभय सिंह का हुआ निधन : सीएम सोरेन ने भी शोक जताया

‘रांची के अख़बार खबर मंत्र’ के प्रकाशक अभय सिंह का हुआ निधन : सीएम सोरेन ने भी शोक जताया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
‘रांची के अख़बार खबर मंत्र’ के प्रकाशक अभय सिंह का हुआ निधन : सीएम सोरेन ने भी शोक जताया

रांची से छपने वाले अखबार ‘खबर मंत्र’ के प्रकाशक व सह प्रधान संपादक अभय सिंह का निधन हो गया है। आपको बता दे कि वे रांची के जाने-पहचाने बिल्डर व कारोबारी भी थे।

4 सितंबर दिन शुक्रवार को सुबह साढे छह बजे अस्पताल में उनका निधन हुआ। गुरुवार शाम उन्हें घबराहट व सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

रात 12 बजे उनकी तबियत और ज्यादा बिगड़ गई, लेकिन डॉक्टर्स की टीम ने उस समय तो स्थिति को नियंत्रण में कर लिया, लेकिन सुबह होते ही उनकी तबियत एक बार बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अभय सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभय सिंह का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं परिवारजनों के साथ है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...