इस वक़्त देश में इक्कीस दिन का लॉकडाउन है और कोरोना को हराने के लिए यह बहुत जरुरी है। लेकिन ऐसे कई लोग है जो सरकार के द्वारा बनाये गए नियमों का पालन नहीं कर रहे है। ऐसे में पुलिस भी उनको सबक सिखाने के लिए अज़ब ग़ज़ब तरीके आजमा रही है।
आपने देखा होगा की कई जगह पुलिस लोगों को मुर्गा बना रही है वही कई जगह पुलिस लोगों को उठक बैठक करवा रही है। लेकिन वही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे पुलिस बाहर निकलने वालों की आरती उतार रही है।
वही पुलिस को ऐसा करते देख वो लोग भी शर्मा जाते है और वीडियो में उनके रिएक्शन देखने लायक है। पुलिस ने लोगों को घर में रोकने का नायाब तरीका निकाला है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे है।