1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. आमिर खान इस एक्ट्रेस से करते थे बेइंतहां प्यार, आंखे मिलाने से भी डरते थे, वजह जान रह जाएंगे दंग

आमिर खान इस एक्ट्रेस से करते थे बेइंतहां प्यार, आंखे मिलाने से भी डरते थे, वजह जान रह जाएंगे दंग

By: Amit ranjan 
Updated:
आमिर खान इस एक्ट्रेस से करते थे बेइंतहां प्यार, आंखे मिलाने से भी डरते थे, वजह जान रह जाएंगे दंग

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई-दिल्ली:  आमीर खान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट के नाम से जाने जाते है। हर कोई एक्ट्रेस आमिर के साथ फिल्म करना चाहती है। लेकिन एक ऐसी एक्ट्रेस थी जिनके साथ काम करने के लिए खुद मिस्टर परफेक्टनिस्ट तरसते थे। और वो थी बॉलीवुड की हवा हवाई श्रीदेवी । आमिर खान श्रीदेवी को बेहद पसंद करते थे।  और उन्हें मौका भी मिला श्रीदेवी के साथ काम करने का।

दरअसल, एक मैगजीन के फोटोशूट के लिए श्रीदेवी और आमिर खान साथ आये। लेकिन आमिर खान श्रीदेवी को अपने सामने देख कर घबरा गये। एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने खुद बताया कि- “मैं श्रीदेवी जी का बड़ा प्रशंसक रहा हूं। वे मेरी पसंदीदा अभिनेत्री है। मैंने बोनी कपूर को हाल ही में कहा था कि जब मैं इंडस्ट्री  में नया था तो एक मैगजीन के लिए मुझसे श्रीदेवीजी के साथ शूट करने के लिए कहा गया। मैं आपको बता नहीं सकता कि मैं कितना डर गया था, और मैं सोचने लगा कि जब मैं उनके सामने आउंगा तो वो मुझे 2 सेकेंड में ही पहचान जाएंगी कि ये लड़का मुझसे प्यार करता है। मैं उनकी खूबसूरती देख पूरी तरह से घायल हो गया था।”

वैसे श्रीदेवी की मौत के बाद आमिर खान को गहरा सदमा लगा था। और आज भी आमिर खान श्रीदेवी को याद कर गमगीन हो जाते है। वैसे उस मैगजीन शूट के दौरान आमिर खान श्रीदेवी की आंखों में नहीं देखते थे क्योंकि उनका मानना था कि जब भी वह उनकी आंखों में देखते तो खो जाते थे। और आमिर को डर था कि श्रीदेवी कहीं ये जान न जाएं कि आमिर को उन पर क्रश है। आमिर खान कहते है कि श्रीदेवी गजब की एक्ट्रेस थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...