1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आम आदमी पार्टी का एलान : जंतर मंतर पर होगा बड़ा प्रदर्शन, पढ़िए पूरी खबर

आम आदमी पार्टी का एलान : जंतर मंतर पर होगा बड़ा प्रदर्शन, पढ़िए पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आम आदमी पार्टी का एलान : जंतर मंतर पर होगा बड़ा प्रदर्शन, पढ़िए पूरी खबर

कोरोना महामारी की बीच दिल्ली के जंतर मंतर पर हाथरस केस की पीड़िता मनीषा को इंसाफ़ दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी ने आज यानी गाँधी जयन्ती के दिन जंतर मंतर पर शाम 5 बजे प्रदर्शन का ऐलान किया। आज आम आदमी पार्टी के सभी सांसद, विधायक और निगम पार्षद जंतर-मंतर पर धरना देंगे।

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “हमारी बेटियों के लिए आवाज उठाते हैं। आइए अन्याय के खिलाफ एक साथ खड़े हों।”

इस घटना को लेकर संजय सिंह ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिये आप उत्तर प्रदेश के सभी ज़िलों में आंदोलन चल रहा है बापू के देश में न्याय माँगने पर ये कैसा बर्बर व्यवहार योगी जी? अंजनी मिश्रा सानिया मिर्ज़ा अंकित परिहार शिमला श्री के जज़्बे को सलाम।”

इस घटना को लेकर पुरे देश में गुस्सा है। इस दुष्कर्म को लेकर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग चल रही है। जिसे लेकर देश के कोने कोने में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...