1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पन्ना में मजदूर को मिला 11.19 कैरेट का बेशकीमती हीरा, कीमत 30 लाख से अधिक

पन्ना में मजदूर को मिला 11.19 कैरेट का बेशकीमती हीरा, कीमत 30 लाख से अधिक

पन्ना जिले की एक निजी खदान में मजदूर राजू आदिवासी को 11.19 कैरेट का उज्ज्वल किस्म का हीरा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। हीरा पन्ना कार्यालय में जमा कर दिया गया है और इसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा। इस खोज ने एक बार फिर पन्ना की हीरा नगरी को सुर्खियों में ला दिया है।

By: Nivedita 
Updated:
पन्ना में मजदूर को मिला 11.19 कैरेट का बेशकीमती हीरा, कीमत 30 लाख से अधिक

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में स्थित अहिरगवा क्षेत्र की एक निजी हीरा खदान में काम कर रहे मजदूर राजू आदिवासी को 11.19 कैरेट का उज्ज्वल किस्म का बेशकीमती हीरा प्राप्त हुआ है। इस खोज के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

हीरा पन्ना कार्यालय में जमा, नीलामी में तय होगी कीमत

मजदूर द्वारा यह हीरा नियमों के अनुसार पन्ना हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। आगामी नीलामी में इसकी वास्तविक कीमत तय होगी।

 

पहले भी मिल चुका है बड़ा हीरा

स्थानीय जानकारी के अनुसार, इसी क्षेत्र से लगभग दो साल पहले 19 कैरेट का हीरा मिला था, जिसकी नीलामी 93 लाख रुपये में हुई थी। इससे क्षेत्र की खदानों में काम करने वाले मजदूरों की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई हैं।

मजदूर ने जताई खुशी, बताया भविष्य का प्लान

हीरा मिलने से उत्साहित मजदूर राजू आदिवासी ने कहा कि वह इस राशि से जमीन खरीदने, घर बनाने और अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च करेगा। इस खोज ने उसकी जिंदगी बदलने की उम्मीद जगा दी है।

 

रिपोर्ट – राजेश रावत 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...