1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. AR Rahman के इस गाने पर मोर का शानदार नाच, वायरल हुआ वीडियो

AR Rahman के इस गाने पर मोर का शानदार नाच, वायरल हुआ वीडियो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
AR Rahman के इस गाने पर मोर का शानदार नाच, वायरल हुआ वीडियो

20 फरवरी 2009 को रिलीज़ हुई फिल्म दिल्ली 6 किसने नहीं देखी होगी ! राकेश ओमप्रकाश मेहरा की यह फिल्म कई मायनों में ख़ास थी। फिल्म की कहानी, प्लाट, स्क्रीनप्ले सब कमाल था।

फिल्म में वहीदा रहमान और ऋषि कपूर को एक साथ देखना एक अविस्मरणीय अनुभूति थी। प्रसून जोशी के लिखे गीत और ए आर रहमान के संगीत ने इस फिल्म में चार चांद लगा दिए थे।

ए आर रहमान

इस फिल्म का एक गाना “ससुराल गेंदा फूल” बहुत लोकप्रिय हुआ था। दरअसल यह एक लोकगीत है जिसे छतीसगढ़ में गाया जाता है। इसी गाने को रहमान ने रेखा भारद्वाज से गवाया था।

रेखा भरद्वाज ने एक बार कहा भी था कि रहमान भाई ने मुझसे वादा किया था कि वो मुझसे ठुमरी गवाएंगे और इस फिल्म में वो रहमान के लिए गाती है। फिल्म के वीडियो को आप यहां देख सकते है –

फिल्म में इस गाने पर वहीदा रहमान अभिषेक के साथ ठुमके लगाती हुई नज़र आती है। अब इसी गाने को लेकर एक मोर का वीडियो वायरल हो रहा है और ऐसा लग रहा है जैसे वो अपने पार्टनर को खुश करने के लिए नाच रहा हो।

वीडियो में गाने को सेट करने वाले की कल्पना शक्ति अद्भुत है क्यूंकि जिस अंदाज़ से मोर नाच रहा है इससे बेहतर और कोई गाना बैकग्राउंड में हो नहीं सकता था। लोग इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे है और करे भी क्यों ना ! आखिर ये है ही इतना दिलकश।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...