1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. संगठन को मजबूती देने के लिए भाजपा का बड़ा कदम, प्रशिक्षण वर्गों की कार्ययोजना को लेकर बैठक

संगठन को मजबूती देने के लिए भाजपा का बड़ा कदम, प्रशिक्षण वर्गों की कार्ययोजना को लेकर बैठक

कार्यसमिति की पहली बैठक ऐतिहासिक नगरी ओरछा में भगवान राम के दरबार में आयोजित की जाएगी

By: Naredra 
Updated:
संगठन को मजबूती देने के लिए भाजपा का बड़ा कदम, प्रशिक्षण वर्गों की कार्ययोजना को लेकर बैठक

भोपालः भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रशिक्षण वर्गों की कार्ययोजना को लेकर अहम बैठक की।

उन्होंने बताया कि 1 मई से 30 मई तक प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 11 अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही जल्द ही प्रदेश कार्यसमिति के गठन की घोषणा भी होगी।

कार्यसमिति की पहली बैठक ऐतिहासिक नगरी ओरछा में भगवान राम के दरबार में आयोजित की जाएगी। निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर भी उन्होंने कहा कि प्रक्रिया जारी है और योग्य लोगों को ही जिम्मेदारी दी जाएगी। कुल मिलाकर बीजेपी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की तैयारी में जुटी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...