1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. एक छोटी बच्ची ने किया धांसू डांस : अमिताभ बच्चन ने भी शेयर कर की तारीफ़, देखे वीडियो

एक छोटी बच्ची ने किया धांसू डांस : अमिताभ बच्चन ने भी शेयर कर की तारीफ़, देखे वीडियो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक छोटी बच्ची ने किया धांसू डांस : अमिताभ बच्चन ने भी शेयर कर की तारीफ़, देखे वीडियो

सोशल मीडिया पर आम तौर पर बच्चों से जुड़े वीडियो बड़ी जल्दी वायरल हो जाते है और लोग इन्हे खूब देखना पसंद करते है। छोटे बच्चे डांस करते हुए बहुत ही क्यूट लगते है और लोग इनके वीडिओ को जमकर शेयर करते है।

एक ऐसी ही छोटी सी बच्ची का वीडियो आज कल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते है की ये छोटी सी बच्ची हरियाणवी गाने पर कितना सुन्दर और प्यारा डांस कर रही है।

https://www.instagram.com/tv/CGkw2-aB4mM/?utm_source=ig_embed

यह बच्ची इतना अच्छा डांस कर रही है की खुद सदी के महानायक अमिताभ जी ने इस वीडियो को शेयर किया है। अमिताभ ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, बिना सीख की प्रतिभा… बहुत ही उम्दा।

लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर भी रहे है और जमकर शेयर कर रहे है। इस वीडियो में बच्ची ब्लैक सूट में ऑरेंज चुन्नी का घूंघट ओढ़कर ‘दो गज का घूंघट’ गाने पर जबरदस्त डांस करती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...