1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. ओवैसी की रैली में एक लड़की ने लगाए पाक जिंदाबाद के नारे

ओवैसी की रैली में एक लड़की ने लगाए पाक जिंदाबाद के नारे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ओवैसी की रैली में एक लड़की ने लगाए पाक जिंदाबाद के नारे

कर्नाटक: बेंगलुरु में बीते गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोध प्रदर्शन एक रैली निकाली गई। जिसमें ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी रैली में शामिल हुए। रैली में पहले असदुद्दीन ओवैसी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, सीएए हमारे देश में लाने की कोई जरूरत नहीं है। भारत में अलग-अलग के धर्म के सभी लोग रहते है जोकि इसकी सबसे खास बात है।

मोदी सरकार अपने फैसले जनता पर थोपती है। लोगों से उनको कुछ लेना देना नहीं है। पिछले साल दिसंबर में कितने लोगों की सीएए के विरोध करने पर जान चलू गई लेकिन इससे सरकार को कुछ फर्क नहीं पड़ा है। उल्टा बीजेपी सरकार ने लोगों को डरा कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर है। इस देश में पहले जो कभी नहीं हुआ जो अब हो रहा है।

असदुद्दीन ओवैसी के संबोधित करने के बाद रैली में अमूल्या नाम की एक लड़की ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारा लगाए। जिसके बाद उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए (देशद्रोह) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। अब उस महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बता दें कि, इस मामले में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, वह नामाज पढ़ने के लिए ही जा रहे थे अचानाक महिला ने पकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। तो वहीं, अमूल्या लियोन के पिता ने कहा कि मेरी तबीयत खराब है, फिर भी मैं यहां आया। मैं हार्ट का मरीज हूं, लेकिन उसने मुझसे कहा कि आप खुद अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मैंने फोन काट दिया और मेरी तब से बात नहीं हुई। मेरी बेटी ने जो कहा वो गलत है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...