1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ट्रैक्टर पर स्टंट करने के दौरान एक किसान की मौत, प्रदर्शन के दौरान ITO में हुआ बवाल

ट्रैक्टर पर स्टंट करने के दौरान एक किसान की मौत, प्रदर्शन के दौरान ITO में हुआ बवाल

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: अपनी मांगो के लेकर किसानों ने उपद्रवीयों का रुख अपना लिया है। दिल्ली को आईटीओ में बवाल करने के दौरान उत्तराखंड के रहने वाले एक व्यक्ति नवनीत सिंह की मौत होने की पुष्टी हुई है। मिली जानकारी के मुकाबिक ट्रैक्टर से स्टंट करने के दौरान नवनीत की मौत हुई है। आपको बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस पर गोली चलाने के आरोप लगाए हैं।

मृतक नवनीत सिंह उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित बाजपुर गांव के रहने वाले थे। नवनीत की उम्र 30 साल के आसपास बाताई जा रही है। प्रदर्शन में शामिल किसानों ने शव को आईटीओ चौक पर रखकर प्रदर्शन शुरू किया। गोली मारने वाले पुलिसकर्मी पर करवाई की मांग है।

उपद्रवी लाल किले की प्राचीर पर पहुंच गये हैं। इतना ही नहीं लाल किले की प्राचीर पर उन्होने अपना झंडा भी फहरा दिया है। जिसके बाद पुलिस के जवानों ने उस झंडे को उतारने की कोशिश की, यह घटना सिद्ध करता है कि सरकार और किसानों के बीच कितना बड़ा मनभेद हो गया है।

आपको बता दें कि आंदोलनरत उपद्रवीयों ने अपने ट्रैक्टर,तीर,कमान, कृपान लेकर पूरी तैयारी के साथ आंदोलन में हिस्सा लिए थे। गणतंत्र दिवस के दिन ही उपद्रव मचाते हुए लाल किले की प्राचीर पर अपने झंडा फहरा दिया है। जिसके बाद सरकार भी कटघरे में आ  गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...