1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. एक दिन में 57 हज़ार मरीज मिले, आकंड़ा 17 लाख के करीब

एक दिन में 57 हज़ार मरीज मिले, आकंड़ा 17 लाख के करीब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक दिन में 57 हज़ार मरीज मिले, आकंड़ा 17 लाख के करीब

देश में कोरोना के मामले अब 50 हज़ार के आकंड़े को पीछे छोड़ते हुए नज़र आ रहे है। आपको बता दे एक दिन पहले 55 हज़ार के करीब मरीज मिले थे और पिछले एक दिन में देश में 57 हज़ार नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

इसी के साथ अब देश में कुल मरीजों की संख्या 16 लाख 95 हजार हो गई है। इनमें से 36,511 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है।

31 जुलाई तक कोरोना वायरस के लिए कुल 1,93,58,659 सैंपल का टेस्ट किया गया, जिनमें से 5,25,689 सैंपल का टेस्ट कल किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...