कोरोना वायरस रोज़ नए रिकॉर्ड बनाते जा रहा है। आपको बता दे कि एक दिन पहले देश में पहली बार ऐसा हुआ था कि 50 हज़ार से अधिक मरीज आये थे और कल की बात करे तो कल भी देश में एक ही दिन में 55 हज़ार से अधिक मरीजों में इस वायरस की पुष्टि हुई है।
सरकार के द्वारा जारी किए गए आकंड़ो को हिसाब से देखे तो कल 55 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं और साथ ही 779 लोगों की मौत दर्ज की गई है।
इसके अलावा देश में कुल संक्रमितों की संख्या 16 लाख 38 हजार हो गई है और इनमें पांच लाख 45 हजार एक्टिव केस हैं।
वहीं दस लाख 57 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 35 हजार 747 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।