देश में कोरोना के मामले रोज़ बढ़ते ही जा रहे है। अब सिर्फ दो दिन में मामले एक लाख को क्रॉस कर रहे है ,एक दिन पहले भी एक ही दिन में 52 हज़ार मामले सामने आये थे और कल एक बार फिर ५२ हज़ार नए मामले सामने आये है।
कुल संक्रमितों का आंकड़ बढ़कर 18,03,695 हो गया है तो वहीं कुल मृतकों की संख्या 38 हजार के आंकड़े को पार करते हुए 38135 पर पहुंच चुकी है।
इस खतरनाक वायरस से अब तक 11,86203 लोग ठीक हो चुके हैं और रिकवरी रेट में सुधार देखने को मिला है जोकि बढ़कर 65.76 फीसदी पर पहुंच गया है।
पिछले 76 दिनों में करीब 17 लाख नए मामले सामने आ चुके हैं लेकिन इस दौरान टेस्टिंग भी बढ़ रही है। पीएम मोदी ने कहा है कि अगस्त में रोज़ दस लाख टेस्ट होंगे।