1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. दुनिया में एक दिन में कोरोना के 3 लाख केस : 97 हज़ार सिर्फ भारत देश से आए

दुनिया में एक दिन में कोरोना के 3 लाख केस : 97 हज़ार सिर्फ भारत देश से आए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दुनिया में एक दिन में कोरोना के 3 लाख केस : 97 हज़ार सिर्फ भारत देश से आए

दुनिया में करीब तीन करोड़ लोग कोरोना महामारी से संक्रमित हो चुके हैं वहीं इनमें से दो करोड़ से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं।  पिछले 24 घंटों में दुनिया में 3.02 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 5638 लोगों की जान चली गई है।

भारत में कोरोना मामलों का रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ना जारी है। आपको बता दे कि देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 97,570 नए मामले सामने आए हैं।

इससे पहले 10 सितंबर को रिकॉर्ड 96,551 संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे वहीं 24 घंटे में 1201 लोगों की जान चली गई है।

देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में अबतक रिकॉर्ड 81,533 मरीज ठीक भी हुए हैं।

अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में कोरोना मामले और मौत के आंकड़ों में कमी आई है और भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ रही है।

भारत की बात की जाए तो ICMR के मुताबिक, 11 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5 करोड़ 50 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...