1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोरोना वायरस के 22 नए मामले, 258 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

कोरोना वायरस के 22 नए मामले, 258 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस के 22 नए मामले, 258 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

कोरोना वायरस का प्रकोप इस वक्त हर तरफ देखा जा रहा है, देश-दुनिया की तमाम सरकारें कोरोना से बचने के लिए तमाम कोशिशें कर रही हैं। इस बीच भारत सरकार भी इससे बचने के लिए हर वो कोशिश कर रही है जो मुमकिन है। इस वक्त कोरोना वायरस के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे हैं और 22 नए मामले सामने आए हैं।

देश में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 258 तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 63 हो गए हैं। शुक्रवार की शाम से अब तक 11 और संक्रमित लोगों की पुष्टी की गई है। भारत में बढ़े कुल मामले में 219 भारतीय हैं और 39 विदेशी शामील हैं। चार लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हो चुकी है। जबकि, 23 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। यह आंकड़े शनिवार सुबह नौ बजे तक के हैं।

वहीं, जनता कर्फ्यू को देखते हुए रेलवे ने रविवार को देशभर में 3,700 ट्रेनों का परिचालन रद्द करने की घोषणा की है। रेलवे की घोषणा के मुताबिक, रविवार को रद्द होने वाली ट्रोनों में पैसेंजर के साथ-साथ लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल होंगी। रेलने के मुताबिक, शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात 10 बजे से देश के किसी भी स्टेशन से कोई पैसेंजर या एक्सप्रेस ट्रेन नहीं खुलेंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...