1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. डी -11 गैंग के सरगना माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की 21 बीघा भूमि फसल सहित जब्त

डी -11 गैंग के सरगना माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की 21 बीघा भूमि फसल सहित जब्त

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डी -11 गैंग के सरगना माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की 21 बीघा भूमि फसल सहित जब्त

डी -11 गैंग के सरगना माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की 21 बीघा भूमि फसल सहित जब्त

आजमगढ़ मंडल के दो बड़े माफिया मऊ के मुख्तार और आजमगढ़ के ध्रुव कुमार उर्फ कुंटू सिंह पर अब योगी सरकार की नजर टेढ़ी हो गई है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने डी-11 गैंग के सरगना माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की 21 बीघा भूमि फसल सहित जब्त कर ली।

बाजार में भूमि की कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से माफिया समर्थकों में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन पहले से ही कॉलेज सहित कुंटू सिंह की 9 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने के साथ ही अवैध रूप से जीयनपुर में बने उसके तीन मंजिला मकान गिराने का निर्देश जारी कर चुका है।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव में रहने वाला माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह डी-11 गैंग का संचालक है। कुंटू पर सगड़ी के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या सहित 71 संगीन अपराध दर्ज हैं।

कुंटू सिंह लंबे समय से जेल में निरूद्ध है। वर्ष 2013 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया है। कुंटू की पत्नी वंदना सिंह अजमतगढ़ ब्लाक प्रमुख है। इस समय कुंटू सिंह प्रशासन के निशाने पर है। कुंटू द्वारा अर्जित की गई अवैध संपत्ति को प्रशासन लगातार जब्त करने में जुटा है। इससे पहले प्रशासन द्वारा कुंटू और उसकी पत्नी की आठ करोड़ की संपत्ति जब्त की गई थी।

चार दिन पहले ही प्रशासन ने जीयनपुर में कुंटू के तीन मंजिला इमारत को गिराने का नोटिस जारी किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...