लाकडाउन के कारण देहरादून मे फंसे चमोली जिले के 1351 नागरिको को उत्तराखंड परिवहन निगम की 46 बसो से चमोली लाया जा रहा है। बसो का गौचर पहुचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिह चौहान ने गौचर मे नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण, भोजन व्यवस्था और नागरिकों को उनके गतंव्य स्थलो तक भेजने हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कार्मिको को सभी लोगो के पहुंचने तक अपनी ड्यूटी पर बने रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने गौचर से नागरिकों को संबधित तहसील मुख्यालय भेजने और एसडीएम को तहसील मुख्यालय से लोगो को घर भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जांच मे जो लोग संदिग्ध पाए जाते है उनको फेसलिटी क्वारेन्टाइन करें।

जिला प्रशासन ने बाहर से आने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 4 मेडिकल टीमें तैनात की है।

सभी नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिग की जा रही है और नागरिकों से 14 दिनो तक घर में ही होम क्वारेन्टीन रहने के लिए शपथ पत्र लिया जा रहा है।