1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली में 1000 नए मामले : रिकवरी रेट 90 फीसदी के करीब

दिल्ली में 1000 नए मामले : रिकवरी रेट 90 फीसदी के करीब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली में 1000 नए मामले : रिकवरी रेट 90 फीसदी के करीब

दिल्ली में ऐसा लग रहा है कि कोरोना वायरस के खतरे को काफी हद तक काबू में कर लिया गया है। दरअसल दिल्ली में अब सिर्फ 1000 के करीब नए मामले आ रहे है और रिकवरी रेट 90 फीसदी के करीब चला गया है।

आपको बता दे, दिल्ली में पिछले २४ घंटे में कोरोना के 1076 मामले सामने आए हैं। यहां अब 7.18% एक्टिव मरीज ही बचे हैं जबकि 2.82% मरीज़ों की मौत हो चुकी है।

दिल्‍ली में अब तक कोरोना के 1,40,232 हुए दर्ज हो चुके हैं और देश की राजधानी में पिछले 24 घण्टे में 11 मरीजों की मौत हुई और कुल मौत का आंकड़ा 4044 पहुंच गया है।

ज्ञात हो, पिछले 24 घण्टे में 890 लोग ठीक हुए और अब तक कुल 1,26,116 लोग ठीक हो चुके हैं और एक्टिव केस की संख्या 10 हज़ार के करीब ही बनी हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...