कोरोना काल में फीस माफी की मांग पूरे देश से उठ रही है.वहीं संभल में भी अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल और अभिभावक संघ फीस माफी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया.यहां चंदौसी के फुव्वारा चौक पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभिभावक संघ के प्रतिनिधि अखिल अग्रवाल ने बताया कि उनका विरोध प्रदर्शन लॉकडाउन के दौरान की फीस माफी को लेकर है.वहीं अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी ने कहा कि कोरोना की वजह से स्कूल बंद रहे हैं.ऐसे समय में फीस माफकर स्कूलों को मिसाल पेश करनी चाहिए.