सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने केस की जांच का अधिकार अब सीबीआई को दे दिया है. अब इस केस की जांच सीबीआई करेगी. लंबे समय से सुशांत का परिवार और उनके फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में दर्ज FIR को सही ठहराया. साथ ही मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को बड़ा झटका लगा है. महाराष्ट्र सरकार इस फैसले को चुनौती भी दे सकती है.