कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीते सोमवार को एसएसपी और कैंट पुलिस को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले युवक के खिलाफ शिकायत की थी।

वहीं इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी युवक रितेश बरनवाल से पूछताछ भी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रितेश बरनवाल ने फेसबुक पर प्रियंका गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।

आपको बता दें कि, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा था कि, अगर पुलिस इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो काग्रेंस के तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आने वाले 48 घंटे में धरना-प्रदर्शन पर बैठ जाएंगे।

कैंट पुलिस ने साइबर सेल से
इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी। वहीं बीते मंगलवार को रिपोर्ट आने के बाद कैंट
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में
केस दर्ज कर लिया है।