दुनिया भर में कोरोना का कहर जारी है.इस महामारी से अभी तक 2 करोड़ 21 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं.जबकि करीब 8 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा तबाही अमेरिका,ब्राजील और भारत में हुई है.भारत में अब तक संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 27 लाख 58 हजार 451 पहुंच गई है.इसके अलावा 53 हजार के करीब लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं.हालांकि इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या 20 लाख 28 हजार 541 पहुंच गई है, ये सभी मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं.