1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. उपद्रवियों से वसूली के लिए एक्शन में योगी सरकार

उपद्रवियों से वसूली के लिए एक्शन में योगी सरकार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उपद्रवियों से वसूली के लिए एक्शन में योगी सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही लखनऊ और मेरठ में संपत्ति क्षति दावा अधिकरण का गठन करेगी.इसका ऐलान खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर किया.उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को अराजकता स्वीकार नहीं है.सार्वजनिक अथवा निजी संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले दंगाइयों और उपद्रवियों से वसूली सुनिश्चित की जाएगी.सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली नियमावली 2020′ के अनुसार लखनऊ व मेरठ में शीघ्र ही संपत्ति क्षति दावा अधिकरण गठित किया जाएगा.नया उत्तर प्रदेश है, उपद्रवियों से सख्ती से पेश आएगा.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...