‘रिपब्लिक टीवी’ के फाउंडिंग मेंबर और वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी ने लाइव डिबेट में कुछ ऐसा कर दिया की लोग सन्न रह गए। दरअसल एक डिबेट के दौरान फेक न्यूज के प्रसार को लेकर बहस हो रही थी।
बात इतनी बढ़ गयी कि अर्नब गोस्वामी ने लाईव टीवी पर एडिटर्स गिल्ड से इस्तीफा दे दिया उन्होंने इस संस्था पर पत्रकारिता के सारे मानदंडों से समझौते का आरोप लगाया।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ के प्रेजिडेंट शेखर गुप्ता ने फेक न्यूज के प्रसार के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया।
आपको बता दें कि एडिटर्स गिल्ड एक संस्था है जो देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सभी न्यूज़ चैनल और पत्रकारिता संस्थानों पर नज़र रखती है और समय समय पर पत्रकारिता संस्थानों की बात आगे रखती है।