1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के प्रयागराज में सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकने की कोशिश की

यूपी के प्रयागराज में सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकने की कोशिश की

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी के प्रयागराज में सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकने की कोशिश की

यूपी के प्रयागराज में सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकने की कोशिश की

उत्तर प्रदेश में भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। राजनीतिक दलों के विरोध के अलावा कही पर भी किसानों द्वारा बंद नजर नही आया, यूपी के प्रयागराज में सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने जल्द ही उन्हे ट्रैक से हटा दिया।

बाराबंकी में किसानों ने बाजार बंद कराने की कोशिश की तो पुलिस ने इन लोगों को एहतियातन हिरासत में ले लिया।

वही कुछ जिलों में किसान आंदोलन के समर्थन में भारत बंद के लिए विपक्षी पार्टियां, सरकार को घेरने के लिए सड़कों प्रदर्शन करती रही। हरदोई में भारत बंद के आवाहन पर किसानों ने सिनेमा चौराहा पर प्रदर्शन किया, यहां भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

किसान एमएसपी लिखित में देने की सरकार से मांग कर रहे मांग थे। इस दौरान एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, एडिशनल एसपी पूर्वी, सीओ सिटी, कोतवाल सहित भारी संख्या में पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...