1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का छिंदवाड़ा दौरा, जाम सावली मंदिर में किए दर्शन

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का छिंदवाड़ा दौरा, जाम सावली मंदिर में किए दर्शन

छिंदवाड़ा में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने जाम सावली हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान संगठनात्मक बैठक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शिष्टाचार भेंट एवं चर्चा भी की गई।

By: Nivedita 
Updated:
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का छिंदवाड़ा दौरा, जाम सावली मंदिर में किए दर्शन

मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एक दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जाम सावली हनुमान मंदिर में पहुंचकर दर्शन और पूजन किया। नागपुर से सड़क मार्ग द्वारा पहुंचकर उन्होंने भगवान हनुमान जी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

छिंदवाड़ा पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

सर्किट हाउस में संगठनात्मक चर्चा

दर्शन के बाद विधानसभा अध्यक्ष छिंदवाड़ा स्थित सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट और विभिन्न राजनीतिक विषयों पर चर्चा की गई।

जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

अपने दौरे के दौरान नरेंद्र सिंह तोमर ने सांसद बंटी विवेक साहू, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और स्थानीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...