इस साल सबसे अधिक कॉन्ट्रोवर्सी में कोई ऐक्ट्रेस रहीं तो वह रिया चक्रवर्ती हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती और उनके पूरे परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया। इसके बाद लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर खूब जमकर ट्रोल किया।
इस केस में रिया चक्रवर्ती से मुंबई पुलिस ने कई दिनों तक घंटों पूछताछ की। आखिरकार मामले का एंगल ड्रग्स की ओर मुड़ा, जिसमें रिया पर सुशांत को ड्रग्स देने के आरोप भी लगा गए। ड्रग्स केस में रिया को 8 सितम्बर 2020 को सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड को ड्रग प्रोक्योर करने के आरोप में NCB ने हिरासत में लिया और जेल में रहने के महीने भर बाद जमानत पर बाहर आ गईं।
कंगना रनौत पिछले दिनों महाराष्ट्र में शिवसेना नेता संजय राउत के साथ तीखी बहस को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर सवाल उठाते हुए कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई में सुरक्षित महसूस नहीं होता है। कंगना रनौत ने अपनी बातचीत में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से कर दी थी।
इसके बाद ही शिवसेना सहित बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने भी कंगना के बयान की आलोचना की थी। हालांकि, को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने अपने पीओके वाले बयान का बचाव करते हुए कहा था, ‘मुझे हरामखोर कहा गया, इसीलिए मैंने कहा था कि यह मुंबई जैसा नहीं लगता है बल्कि पीओके जैसा लगता है। इसके बाद उन्होंने इसका फायद उठाने की कोशिश की, भीड़ इकट्ठी की और मुझे लिंच करने की कोशिश की। मैंने पीओके कहा था लेकिन मुझे सीरिया कहना चाहिए था। क्योंकि जब राहुल गांधी कहते हैं कि इंडिया सीरिया जैसा है, तब कोई भी न तो उन्हें लिंच करने जाता है और न उनका घर तोड़ता है। इन लोगों को परेशानी क्या है?’ इसके बाद नौबत यहां तक आई कि बीएमसी ने कंगना के दफ्तर पर तोड़क कार्रवाई की।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लोगों का गुस्सा बॉलिवुड माफियाओं पर खूब फूटा। दरअसल केस की जांच के दौरान रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच वॉट्सऐप चैट लीक हुई, जो सुशांत की मौत के आसपास के दिनों की थी। ये चैट 8 जून की है जिस दिन रिया ने सुशांत का घर छोड़ा था। रिया ने महेश भट्ट को लिखा, आयशा आगे बढ़ गई है सर, भारी दिल और शांति के साथ। आपके साथ आखिरी बातचीत ने मेरी आंखें खोल दी।
आप मेरे एंजेल हैं। आप तब भी थे और आज भी हैं।’ रिया के मैसेज का महेश भट्ट ने रिप्लाई किया, अब पीछे मुड़कर मत देखना। अपने पिता को मेरा प्यार देना। अब वह खुश होंगे। इस चैट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने महेश भट्ट पर जमकर अपना गुस्सा उतारा।
ऐक्ट्रेस पायल घोष ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अनुराग कश्यप से लंबी पूछताछ चली थी। इस पूछताछ में अनुराग कश्यप ने पायल घोष के सारे आरोपों को झूठा, बेबुनियाद बताया और कहा कि ऐसा साजिशन उनका नाम खराब करने के लिए किया जा रहा है। दरअसल पायल घोष का आरोप था कि अगस्त 2013 में अनुराग कश्यप ने उन्हें अपने घर बुलाया और यौन शोषण का प्रयास किया।